श्रावण शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में लीन दिखे महापौर प्रवेश वाही
महादेव से प्रार्थना—हर नागरिक को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की शक्ति मिले
नई दिल्ली, 11 अगस्त। श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। महादेव की आराधना करते हुए उन्होंने दिल्ली सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा और आस्था के साथ रुद्राभिषेक कर देश और दिल्ली की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
‘दिल्ली के हर परिवार पर बनी रहे महादेव की कृपा’
महापौर ने कहा कि भगवान शिव करुणा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के प्रतीक हैं। उन्होंने महादेव से प्रार्थना की कि दिल्ली सहित पूरे देश के नागरिकों को जीवन में आगे बढ़ने, समाज की सेवा करने और सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर निरंतर चलने की शक्ति प्रदान करें।उन्होंने कहा कि शिवरात्रि केवल पूजा और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, आस्था और सकारात्मक संकल्प का भी अवसर है। भगवान शिव का आशीर्वाद समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करे तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
महादेव से दिल्ली की खुशहाली का संकल्प
महापौर प्रवेश वाही ने कामना की कि महादेव की कृपा से दिल्ली में शांति, समृद्धि और विकास का वातावरण और मजबूत हो तथा राजधानी का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित जीवन व्यतीत करे। उन्होंने श्रावण शिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी दिल्लीवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
