तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर मनोज जैन ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने तरुण चुघ को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मनोज जैन ने कहा कि तरुण चुघ का संगठन के प्रति समर्पण, कर्मठता, अनुशासन और कुशल नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्हें विश्वास है कि चुघ के अनुभव और कार्यकुशलता से भाजपा का संगठनात्मक तंत्र और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि तरुण चुघ के नेतृत्व में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यालय कार्यकर्ताओं के विश्वास, संगठनात्मक समन्वय और राष्ट्रसेवा का मजबूत केंद्र बनेगा। मनोज जैन ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः बधाई दी।