डूसू में एबीवीपी की जीत पर मनोज जैन ने जताई खुशी
बोले—छात्र शक्ति और राष्ट्र शक्ति के संकल्प की हुई जीत, ‘विकसित भारत’ के विजन को युवाओं का समर्थन
नई दिल्ली, 19 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तीन केंद्रीय पदों पर जीत पर मनोनीत निगम पार्षद मनोज जैन ने खुशी जताते हुए विजयी प्रत्याशियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डूसू चुनाव का परिणाम देश के युवाओं की सोच, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मनोज जैन ने कहा कि एबीवीपी की जीत ‘छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के मंत्र की जीत है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, सेवा और सकारात्मक छात्र राजनीति के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका केवल कैंपस तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से देश का युवा जुड़ रहा है। डूसू चुनाव के परिणाम यह संदेश देते हैं कि छात्र अपने भविष्य, शिक्षा और राष्ट्र के विकास को लेकर जागरूक हैं। मनोज जैन ने कहा कि एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय में शिक्षा, सुविधाओं, संस्कार और सेवा के लिए काम करें।
मनोनीत पार्षद ने कहा कि “जब युवा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ता है, तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है।” उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
