महापौर प्रवेश वाही की माताजी श्रीमती राज रानी वाही का निधन
आज सुबह प्रशांत विहार से निकलेगी अंतिम यात्रा, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही की माताजी श्रीमती राज रानी वाही का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से वाही परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
महापौर प्रवेश वाही एवं वाही परिवार की ओर से जारी शोक सूचना के अनुसार, श्रीमती राज रानी वाही की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9:30 बजे उनके निवास डी-277, प्रशांत विहार, पीवीआर के निकट से प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे निगम बोध घाट पहुँचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
